Top

विश्व हिंदी दिवस (10 जनवरी) 2023 की हार्दिक बधाई

Kliponar / Special Day  / विश्व हिंदी दिवस (10 जनवरी) 2023 की हार्दिक बधाई
विश्व हिंदी दिवस 2023 की हार्दिक बधाई

विश्व हिंदी दिवस (10 जनवरी) 2023 की हार्दिक बधाई

विश्व हिन्दी दिवस प्रति वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। हिंदी दिवस का आयोजन पहली बार प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने साल 1975 में महाराष्ट्र नागपुर में किया था। जिसके बाद साल 2006 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की थी। साल 2006 से लेकर अब तक हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

विश्व में हिन्दी का विकास करने और इसे प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सम्मेलनों की शुरुआत की गई, वर्ष 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन किया था। इसके बाद से भारत समेत संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, मॉरीशस, त्रिनिदाद और टोबैगो जैसे विभिन्न देशों में विश्व हिंदी सम्मेलनों का आयोजन किया गया।

इस वर्ष की हिंदी दिवस की थीम है ‘हिंदी को जनमत की भाषा बनाना, बगैर उनकी मातृभाषा की महत्ता को भूले.’

दुनिया भर में लगभग 600 मिलियन वक्ताओं के साथ अंग्रेजी और मंदारिन चीनी के बाद हिंदी दुनिया में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।

यह भारत सरकार की राजकीय भाषा है और अंग्रेजी के साथ भारत की दो आधिकारिक भाषाओं में से एक है |

विश्व हिन्दी दिवस का उद्देश्य विश्व में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना तथा हिन्दी को अन्तरराष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना है।

विदेशों में भारत के दूतावास इस दिन को विशेष रूप से मनाते हैं। सभी सरकारी कार्यालयों में विभिन्न विषयों पर हिन्दी में व्याख्यान आयोजित किये जाते हैं।

(Visited 41 times, 1 visits today)
Vikas Yadav
No Comments

Post a Comment